नमस्कार...


मैं विभोर गुप्ता आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ | इस ब्लॉग पर आपको मेरी काव्य रचनाओं का संग्रह मिलेगा |
मेरी वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करे www.vibhorgupta.webs.com

अगर आपको मेरा ब्लॉग अच्छा लगा तो आप इसे follower पर क्लिक कर follow कर सकते है | मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा |

धन्यवाद |

Saturday, December 31, 2011

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें-

मेरे मौला इस नव वर्ष में देश की माटी को ऐसा वरदान देना
बन जाए भारत विश्व गुरु फिर से, विश्व में वो पहचान देना
शीष उठा कर जिये हिन्दुस्तानी, जहाँ में  ऐसा सम्मान देना 
नव वर्ष की मंगल बेला पर भारत भू को आन-बान-शान देना

शत्रु ना देख पाए आँख उठा कर भी, गद्दी को वो स्वाभिमान देना
प्रेम-भाव हो चारो और, जन-जन में सत्य, धर्म और ईमान देना 
भ्रष्ट, दुष्ट, पापियों को भी सदबुद्धिबल और सद्ज्ञान देना
राम-राज का हो सपना साकार धरा पर राम-कृष्ण जैसे भगवान् देना

आप सभी मित्रो को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें| ईश्वर आपके जीवन में सुख, समृद्धि, सम्पन्नता, ऐश्वर्य, और सफलता प्रदान करें|
-विभोर गुप्ता 

No comments:

Post a Comment