नमस्कार...


मैं विभोर गुप्ता आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ | इस ब्लॉग पर आपको मेरी काव्य रचनाओं का संग्रह मिलेगा |
मेरी वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करे www.vibhorgupta.webs.com

अगर आपको मेरा ब्लॉग अच्छा लगा तो आप इसे follower पर क्लिक कर follow कर सकते है | मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा |

धन्यवाद |

Tuesday, December 18, 2012

पाकिस्तानी गृह मंत्री रहमान मालिक की भारत यात्रा-

कोयल के घर में गिद्धों को हर बार बुलाना ठीक नहीं
सिंहों का भेड़ियों के आगे यूँ पूंछ हिलाना ठीक नहीं
जिसके मुंह खून लगा हो वो झपट मार भी सकता है
ऐसे भौंकते कुत्तों को निवाला दिखलाना ठीक नहीं
पैसठ सालों से देखते आये अब तक टेढ़ी की टेढ़ी है
इस पूँछ को फिर सीधी नलकी में रखना ठीक नहीं
हनुमत श्रीराम को समझाओ हर कोई विभीषण नहीं
रावण के सब भाइयों को यूँ गले लगाना ठीक नहीं
जिसने केसर की घाटी में खून की होली खेली हो
उस खूनी हाथो से शांति के दीप जलाना ठीक नही
रावलपिंडी की चालों को दिल्ली वाले कब समझेंगे
बिल्ली को दिल्ली दरबार में चूहें खिलाना ठीक नहीं
जिन्ना की औलादों को कान खोलकर बतला दो
सरक्रीक मुद्दे पर हिन्दुस्तान का खूं खौलाना ठीक नही.......विभोर गुप्ता

Monday, October 22, 2012

आखिर कौन जिम्मेदार था-

बासठ में जो घटित हुआ उसका कौन जिम्मेदार था
दिल्ली की कोई भूल थी या फिर ड्रेगन गुनेहगार था 
भारतीय गोला-बारूद के कारखाने क्यों बंद हो गए थे 
सीमापार दुश्मन के हौंसले क्यों इतने बुलंद हो गए थे

सेना बल के बाजू तोड़ने की दलीलें कौन दे रहा था 
हिंदी-चीनी भाई-भाई के जोशिलें नारे कौन दे रहा था 
लालकिले की प्राचीरों को आखिर किसने कंपा दिया था 
गंगा मैया की धारा को किस पापी ने डरा दिया था 

मानसरोवर में भोले शिव बाबा क्यों पराये हो गए 
हिम पर्वत की चोटी पर आखिर किसके साये हो गए 
लेह लद्दाख की भूमि को किस दुष्ट ने छू लिया था 
अपना अरुणाचल किसकी गोद में चला गया था 

आजकल मुझ से सवाल पूछते है देश के नौनिहाल 
भारत माता के लाल चुप कैसे बैठे रहे पचास साल 
माँ भारती के हत्यारों को क्षमा-दान किसने दे दिया 
उसी नेहरु के वंशजों के हाथ हिंदुस्तान किसने दे दिया
-विभोर गुप्ता